रायपुरछत्तीसगढ

पुलिस आंदोलन के नेता उज्ज्वल दीवान पर पुलिस द्रोह का केस दर्ज

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस परिवार के साथ आंदोलन करने वालों पर डीडीनगर पुलिस ने बलवा, महिला पुलिस अफसर से मारपीट और शासकीय कार्य में बांधा का केस दर्ज किया है। इनमें आंदोलन के नेता उज्ज्वल दीवान, नवीन राय, जितेंद्र जायसवाल और संजीव मिश्रा समेत 10 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब वीडियो के आधार पर और आंदोलनकारियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरक्षक उज्ज्वल दीवान अपने साथी नवीन राव, संजीव मिश्रा व एस. संतोष के साथ मिलकर लगातार सहायक आरक्षकों के परिजनों को उकसाकर अनुशासन भंग और पुलिस रेगुलेशन व पुलिस एक्ट का उल्लंघन कर आंदोलन कर रहा था। उसने नवा रायपुर और अभनपुर में बगैर अनुमति आंदोलन कर चक्काजाम किया था।

बस्तर रेंज समेत कई संभागों में घूम-घूम कर पुलिस परिवारों को आंदोलन के लिए उकसा रहा था। प्रशासन की मनाही के बाद भी उसने रावणभाठा मैदान रायपुर में 10 जनवरी को पुलिस परिवारों के साथ मिलकर आंदोलन करने बुलाया था। एसडीओपी को गोली मारने की बात कही थी। अब टिकरापारा थाने में उज्ज्वल दीवान आरक्षक, नवीन राव, संजीव मिश्रा आरक्षक और एस. संतोष पूर्व आरक्षक के खिलाफ धारा 3 पुलिस द्रोह उद्दीपन अधिनियम व 109, 505(1), 120 (बी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!