कांकेरछत्तीसगढ

कांकेर : आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर न्यूज़ धमाका /// आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत भानुप्रतापपुर थाना में दर्ज करवाई है।

आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने पुलिस में शिकायत की है, कि 8 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को उनके मोबाइल में फोनकर उन्हें पहले अश्लील गालियां दी और फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

इस मामले में ने अध्यक्ष ने बताया की उक्त व्यकि खुद को किसी राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बता रहा था और उनके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया। कोमल हुपेंडी ने कहा कि वो राजनीतिक कारणों से प्रदेश भर के दौरे में रहते है, ऐसे में उनकी जान को खतरा हो सकता है, पुलिस को शीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए। और जल्द ही उसका पता लगना चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!