धमतरीछत्तीसगढ

पुलिस ने दो गांजा तस्करों का किया भंडाफोड़

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को 7 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। ये लग्जरी कार में गांजा रखकर ओडिशा से दिल्ली जा रहे थे। मगर पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही पकड़ लिया है। मामला बोराई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बोराई थाने के पास नाकेबंदी लगाकर पुलिस की टीम जांच कर रही थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक सफेद कार आते पुलिस को दिखी थी। उसे भी पुलिस ने जांच के लिए रोका था। रोकने के बाद कार सवारों से पूछताछ की जा रही थी।

लेकिन वे ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे। इस पर ही पुलिस को उन पर शक हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार सवारों से कड़ाई से पूछताछ की थी। वहीं कार की तलाशी भी ली। जिसमें पुलिस को कार कि डिग्गी से 35 किलो गांजा मिला है। जिसके बाद गांजे को जब्त कर लिया गया। साथ ही आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने गजियाबाद के रहने वाले मुकर्रम खान और दिल्ली के रहने वाले गोल्डी चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे कार को भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा उनके फोन भी जब्त किए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!