जांजगीरछत्तीसगढ

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने एक ही महीने में कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) विजय अग्रवाल ने कहा कि इस साल 4 अगस्त से लेकर अब तक हुई कार्रवाई में ये गिरफ्तारी हुई है। 18 आरोपियों में से 2 नाबालिग हैं।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली ने जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न थानों में ऐसे 26 केस दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य केसेज में भी डिटेल मिलते ही बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले में इन दिनों चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने और अपलोड करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और आपत्तिजनक कंटेंट न तो देखना चाहिए, न अपलोड करना चाहिए और न शेयर करना चाहिए। बच्चों के खिलाफ साइबर क्राइम के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

इन दिनों राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) भारत सरकार चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ काफी एक्टिव है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से बाल यौन शोषण सामाग्री को फैलाने के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!