रायपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने कसा शिकंजा चिटफंड कंपनी पर सनशाइन इंफ्राबिल्ड के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// चिटफंड कंपनी सनशाइन इंफ्राबिल्ड के दो डायरेक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ से कम्पनी एवं डायरेक्टर के नाम की सम्पति की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है एएसपी पीतांबर पटेल एवं एसडीओपी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी रोशन राजपूत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनशाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड के संचालक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

थाना भाटापारा ग्रामीण अंतर्गत ग्राम खपरी निवासी प्रार्थी राम कुमार रावटे पिता स्वर्गीय बनऊ राम रावटे (59 वर्ष) ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था, जिसमें सनशाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा एजेंटों के माध्यम से अधिक ब्याज देने का झांसा देकर 22 लोगों से कुल 180225 रुपया जमा कराया था, लेकिन मैच्योरिटी अवधि के पूर्व उक्त कंपनी को बंद कर फरार हो गए.

इस पर अपराध क्रमांक 475/2019 धारा 420, 34 भादवि, 45 इनामी चिटफंड और धन परिचालन 10 छत्तीसगढ़ के निरीक्षकों का हितों का संरक्षण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था.कंपनी के संचालक मध्यप्रदेश के भिंड जिला के विनोद नगर निवासी सुरेंद्र सिंह बघेल पिता पुत्तू सिंह बघेल (37 वर्ष) और मध्यप्रदेश के भिंड जिले के भवानीपुर निवासी धर्म सिंह कुशवाहा पिता रामरतन कुशवाहा (35 वर्ष) के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से जिला जेल कोरबा से बुधवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!