कोंडागांवछत्तीसगढ

नगर में अचेत अवस्था मे पड़े व्यक्ति को उसके गृह ग्राम पहुचाया गया

थाना फरसगांव के क्षेत्र अंतर्गत आज 16 नवम्बर को शंकरपुर एवं पेंसरा चौक समीप अज्ञात विछिप्त नाबालिक बालिका बेसुध अवस्था मे पड़ी होने की सूचना प्रातः 8 बजे शंकरपुर के ग्रामीणों के द्वारा थाना फरसगांव को दी गई। जिस पर फरसगांव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुचकर विक्षिप्त बालिका को वाहन में बैठाकर शंकरपुर निवासी पुनऊ के घर मे भोजन करवाया गया। तत्पश्चात उसके परिजनो का पता तलाश कर परिजनों के शुपुर्द किया गया।


इसी तरह फरसगांव नगर के नेशनल हाइवे 30 में मस्जिद गली में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था मे पड़े होने की सूचना मिलने पर तत्काल फरसगांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर उसे होश में लाकर उसे उसके गृह ग्राम पाटला पहुचाया गया । इस दौरान फरसगांव थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह, सउनि तरुण मइति, प्रधान आरक्षक आसमन मरकाम सहायक आरक्षक किरण नेताम महिला आरक्षक दयाबत्ती सोरी सम्मलित रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!