पेंड्रा न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने चिट फंड कंपनी के धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीएन गोल्ड कंपनी के मालिक ने मामले की शिकायत 2017 में धारा -420 भादवि चिटफंड अधिनियम 3 4 5 6 एवं 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको के संरक्षण अधिनियम हुआ था। पुलिस दोनों फरार आरोपियो को खोज रही थी। जिसके बाद दोनों को सीहोर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुनिंदर लिखारे और आशीष गुप्ता जिले के ही रहने वाले है। दोनों के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है।