छत्तीसगढरायपुर

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर एवं मशीन से नकदी रुपए चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- अरविंद कुमार ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रायपुर टी.एस.आई. ट्रांजैक्शन साल्यूशन इंडिया प्रायवेट लिमिटेड में जिला कार्यवाहक के पद पर पदस्थ हैं। 14 जुलाई को उक्त कंपनी के मानिटरिंग टीम से जानकारी प्राप्त हुुई कि रमण मंदिर गली पास फाफाडीह चैक थाना गंज स्थित एस.बी.आई. ए.टी.एम. का शटर जाम हो गया है।

जिस पर प्रार्थी जाकर चेक करने पर ज्ञात हुआ कि कोई अज्ञात व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर मशीन से नगदी 8,000/- रूपये को चोरी कर लिया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 209/22 धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ए.टी.एम. मशीन मंे छेड़छाड़ कर नगदी रकम चोरी करने की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए प्रभारी ए.सी.सी.यू. एवं थाना प्रभारी गंज को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द से गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा ए.टी.एम. बूथ में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। फुटेजों के अवलोकन पर एक व्यक्ति ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ करते दिखा जिसने स्वयं की पहचान छिपाने  उद्देश्य से अपना मुंह एवं चेहरा ढ़का था। 

 अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों द्वारा ए.टी.एम. बूथ के बाहर व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन पश्चात् अज्ञात आरोपी द्वारा उपयोग किये मोटर सायकल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा ए.टी.एम. बूथों के आसपास जाकर आरोपी एवं मोटर सायकल की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। 

इसी दौरान आरोपी को मोटर सायकल के साथ देवेन्द्र नगर फाफाडी स्थित एस.बी.आई. ए.टी.एम. के बाहर देखा गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुनील गुप्ता निवासी कटनी म.प्र. का होना बताया। 

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में विशेष प्रकार की लोहे की पट्टी रखा होना पाया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सुनील गुप्ता से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 

आरोपी सुनील गुप्ता पूर्व में ए.टी.एम. मशीन का रिपेयरिंग करता था तथा उसे ए.टी.एम. मशीन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी है, जिसका फायदा उठाकर वह ए.टी.एम. मशीन में छेड़छाड़ कर मशीन से नगदी रकम चोरी किया था। सुनील गुप्ता कुछ दिन पूर्व ही रायपुर आया था एवं एक होटल में रूका था। 

आरोपी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 4,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त अलग-अलग लोहे की पट्टी एवं मोटर सायकल जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। 

गिरफ्तार आरोपी - 
सुनील गुप्ता पिता परमेश्वर दयाल गुप्ता उम्र 27 साल निवासी रोशन नगर कमल दाउ होटल के पास थाना न्यू कटनी जंक्शन जिला कटनी (म.प्र.)।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!