रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// थाना डीडी नगर के सतनामी पारा रायपुर क्षेत्र के पास दो नवयुवक ताराचंद्र ध्रुव एवं हर्ष लहरी आपस में मस्ती मजाक में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी नवयुवक भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी वहां आया और उसके द्वारा विवाद कर ताराचंद्र ध्रुव को चाकू से पेट पर वार किया गया। जिस पर ताराचंद्र वहीं घायल हो गया तथा उसे तत्काल उपचारार्थ मेकाहारा में भर्ती किया गया।जहां उसका उपचार जारी है प्रकरण में पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।जिस पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक योगिता खापर्डे के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी को गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!