
रायसेन न्यूज़ धमाका /// कर्ज से परेशान किसान ने अपने ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,65 वर्षीय किसान गोरे लाल लोधी पिता भवंति लाल लोधी पर 10 लाख रुपए का कर्ज था। भोपाल इंडियनओवरसीज बैंक और दीवानगंज बैंक ऑफ बड़ौदा से किसान ने दो साल पहले कर्ज लिया था। किसान बैंक का कर्ज नहीं चुका पा रहा था। बैंक प्रबंधक कर्ज चुकाने के लिए किसान से बार-बार कह रहा था। इससे परेशान होकर शनिवार को किसान ने अपने ही खेत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
