रायसेनमध्यप्रदेश

ट्रकों की टक्कर में दोनों ट्रक ड्राइवरों की मौत

रायसेन न्यूज़ धमाका /// सोमवार रात 9 बजे ग्राम मोड़ पाप्लाई के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर दोनों ट्रक ड्राइवरों मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों ट्रकों के सामने से परछक्के उड़ गए। थाना देवरी से मिली जानकारी के मुताबिक  दोनों ट्रक टक्कर के बाद आपस में एक दूसरे में घुसे हुए थे।क्रेन की मदद से कटर से काटकर मृतक ड्राइवरों का शव और घायल को निकाला गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण एजेंसी बंसल कंट्रक्शन ने किसी भी प्रकार के निशान एवं चौराहे नहीं बनाने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसकी सूचना कई बार अधिकारियों को दे दी गई है। फिर भी कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा। बंसल कंपनी द्वारा मदनपुर से बरेली तक बीच-बीच में ऐसे कई पुलों का निर्माण हुआ है, जहां एक तरफ पुराने पुल की रिपेयरिंग कर दी गई है। जबकि पुराने बड़े एवं छोटे बलों को गिरा कर नए पुल का निर्माण होना चाहिए था। एक तरफ से नया पुल बना दिया गया। दूसरी तरफ से पुराने पुलों की रिपेयरिंग कर दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!