
रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जुटमिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत काशीराम चौक के पास एक हाथी दांत तस्कर को पकड़ा गया . तस्कर से 4 लाख रुपए के मूल्य के दो नग हांथी दातों को बरामद किया गया . आरोपी बीते शाम ग्राहक की तलाश में काशीराम चौक में खड़ा था। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की एक युवक दो नग हाथी दांत बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिस सूचना पर चौकी प्रभारी ने रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा को मामले की जानकारी देकर उनके निर्देश में कार्यवाही करने सुनिश्चित किया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है



