भोपाल

बजट पर पीएम मोदी की चुनावी क्लासः ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ पर करेंगे संवाद, बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाएंगे बजट के फायदे, वीडी शर्मा और सीएम शिवराज भी सुनेंगे उद्बोधन

भोपाल न्यूज़ धमाका // पीएम मोदी आज ‘आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था’ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम जिले की सभी सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुना जाएगा। पीएम के संवाद में पदाधिकारी से लेकर सांसद व विधायक भी शामिल होंगे। वही कार्यकर्ता नमो एप पर अपनी फोटो भी अपलोड करेंगे। 

प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का उदबोधन सुनेंगे। जिला केन्द्रों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर बीजेपी कार्यकर्ता  प्रधानमंत्री का उदबोधन सामूहिक सुनेंगे। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को सुनेंगे।

वहीं जिला केन्द्रों पर होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे

तो इसलिए संवाद की पड़ी जरुरत

दरअसल देश का आम बजट पेश हो चुका है। इसे लेकर सभी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने लोगों को बजट के  फायदे गिनाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बजट के फायदे गिनाएंगे। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बात करेंगे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!