कोंडागांवदेशहेल्थ

पीएम मोदी आज करेंगे कोरोना को लेकर अहम बैठक, तीसरी लहर पर होगी चर्चा

बैठक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। इस पर चर्चा की जाएगी।Publish Date: | Tue, 24 Aug 2021 03:23 PM (IST)

Corona Update : पीएम मोदी आज करेंगे कोरोना को लेकर अहम बैठक, तीसरी लहर पर होगी चर्चा

देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है। हालांकि तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार) एक अहम बैठक बुलाई है। ये मीटिंग दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी। इस बैठक में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही महामारी से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं, इस पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा कैबिनेट सचिव और नीति आयोग भी बैठक में शामिल होगा।

तीसरी लहर पर होगी चर्चा

बैठक में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। इस पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 57.05 करोड़ से अधिक टीके दिए जा चुके हैं।

24 घंटों में 25 हजार से अधिक नए केस

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 25,072 नए केस सामने आए हैं। जबकि 389 की मौत हुई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,49,306 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 389 मरीजों के निधन के बाद मृतकों की संख्या 4,34,756 हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में कुल 19,474 मामलों की कमी आई है। अब तक कुल 50,75,51,399 सैंपल्स की कोविड टेस्टिंग हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!