
मुंगेली न्यूज़ धमाका /// आरोपी लंबे समय से पुलिस के गिरफ्त से बचता रहा। लेकिन आखिर में लगभग 4 साल बाद आलोक सुबोध की टीम के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक मुंगेली डीआर आँचला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एसडीओपी साधना सिंह के मार्गदर्शन में थाना पथरिया अंतर्गत अपराध को अंजाम देकर फरार पुराने स्थाई वारंटी आरोपियों के धड़पकड़ के लिए थाना प्रभारी आलोक सुबोध ने एक अभियान शुरू किया है। जिसमें टीम बनाकर पुराने वारंटियों का तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 2017 में पंजीकृत अपराध क्रमांक 149/2017 धारा 294, 506, 323,34 सकुन्त से फरार स्थाई आरोपी सतीश राव उर्फ गोलू पिया महेंद्र राव उम्र 19 वर्ष बिलासपुर , श्याम उर्फ मनोज यादव पिता बहोरिक यादव उम्र 19 निवासी महाराणा चौक बिलासपुर को दिन शनिवार सुबह उनके घर से पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में प्रस्तुत किया।