छतीसगढ़गरियाबंद

लापरवाही बरतने पर पटवारी निलंबित, बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरण लंबित रखने पर हुई कार्रवाई…

 गरियाबंद न्यूज़ धमाका  कार्यों मे लापरवाही बरतने पर पटवारी को निलंबित किया गया है। पटवारी एसडीएम के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित था। इसके अलावा उसके हल्का में बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरण लंबित थे। पटवारी लंबे समय तक अपने हलके में अनुपस्थित रहता था। एसडीएम की निरीक्षण के दौरान भी पटवारी अनुपस्थित पाया गया। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

देवभोग तहसील के पटवारी हल्का नंबर 12 ग्राम लाटापारा में नटेश्वर नायडू पटवारी के पद पर पदस्थ था। आज 14 सितंबर को 11:55 पर एसडीएम ने ग्राम लाटापारा का निरीक्षण नायब तहसीलदार देवभोग एवं राजस्व निरीक्षक देवभोग के साथ किया। राजस्व निरीक्षक देवभोग द्वारा अनुविभाग व्हाट्सएप ग्रुप में सुबह 10:13 पर निरीक्षण की सूचना दी थी। पर पटवारी नदारद था।

राजस्थान निरीक्षक देवभोग के प्रतिवेदन के अनुसार सूचना के उपरांत भी उक्त पटवारी मुख्यालय लाटापारा में अनुपस्थित रहे। पटवारी हल्का नंबर 12 में फौती, नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरण अत्यधिक संख्या में लंबित है। उक्त हल्का का गिरदावरी कार्य भी पूर्ण नहीं किया गया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पटवारी मुख्यालय में नहीं रहता एवं गांव में काम आता है।

पटवारी के उक्त कृत्य को सिविल सेवा आचरण संहिता का उल्लंघन माना गया। अनुशासनहीनता के चलते पटवारी को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय देवभोग नियत किया गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!