छतीसगढ़रायपुर

CGPSC की महिला अधिकारी को Whatsapp पर फर्जी FIR भेजकर जालसाज ने डराया, फिर लगा दिया चूना

 रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की अनुभाग अधिकारी जयश्री निर्वाण ठगों के शातिर जाल का शिकार हो गईं। ठगों ने फर्जी FIR के जरिए मनी लॉंड्रिंग के झूठे आरोपों का डर दिखाकर ₹30,000 उड़ा लिए। पीडि़त अधिकारी ने राखी थाना में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। राखी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएसएसी) में अनुभाग अधिकारी के पद पर पदस्थ जयश्री निर्वाण ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। अफसर ने पुलिस को बताया है कि उनके पास शुक्रवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने फाेन कर टेलीकॉम रेगुलर्टी ऑफ इंडिया के दिल्ली ऑफिस का बताया। महिला अफसर के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज होने का झांसा दिया।

अफसर के वाट्सऐप नंबर पर फर्जी एफआईआर की कॉपी भेज बैंक अकाउंट चेक करने का झांसा दिया। इसके बाद अकाउंट के चार डिजीट बताने के लिए कहा। महिला अफसर के अनुसार तब उनके अकाउंट में 30 हजार रुपये थे।

जालसाज ने महिला अफसर को जांच के बाद आधे घंटा के भीतर रकम लौटाने का झांसा देकर उक्त रकम किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कराया। दो घंटे बीतने के बाद भी अकाउंट में पैसा वापस नहीं आया तब उन्हें ठगी होने की जानकारी मिली।

सीजीपीएसपी की जांच सीबीआई कर रही है। अध्यक्ष सहित अन्य पर अपराध दर्ज है। उनके यहां टीम ने छापा मारा है। महिला अधिकारी डर से ठग चंगुल में आ गई। और खुद को बचाने के लिए ठगों को जानकारी दे दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!