रायपुरछत्तीसगढ

पेपरलेस ‘हमर अस्पताल’ में अभी भी कागज की मदद लेनी पड़ रही

रायपुर न्यूज़ धमाका /// स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निजी अस्पतालों में दांतों की बीमारी का इलाज हटाए जाने के दौरान सभी हमर अस्पतालों में यह सुविधा देने की योजना बनाई गई थी। सालभर बाद भी यह सुविधा केवल गुढ़ियारी के हमर अस्पताल को ही मिल पाई है। इसी तरह सोनोग्राफी और एक्स-रे की सुविधा केवल राजातालाब और गुढ़ियारी में है। भाठागांव और भनपुरी के मरीज दांतों के इलाज और अन्य जांच के लिए निजी लैब के भरोसे हैं।

हमर अस्पताल में दो वक्त की ओपीडी का संचालन तो किया जा रहा है, मगर यहां ज्यादातर सर्दी-बुखार जैसी समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं और यहां नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं का प्रसव कराया जा रहा है। अस्पताल में डेढ़ सौ तरह की दवाएं तो उपलब्ध हैं, जो जनरल मेडिसिन है। इन अस्पतालों में आंखों की जांच हो रही है और प्रत्येक हमर अस्पताल मे रोजाना सवा सौ मरीज आकर अपना इलाज करा रहे हैं।

यहां 42 तरह के लैब टेस्ट की सुविधा दी गई। इन हमर अस्पतालों के उन्नयन के दौरान मरीजों को उपचार की सुविधा पेपरलेस तरीके से दिए जाने की थी, मगर यह काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। हमर अस्पताल में अभी भी मरीजों को ओपीडी की पर्ची कटाने के साथ डाक्टरों की जांच से लेकर दवा लेने तक कागज की मदद लेनी पड़ रही है। सभी हमर अस्पताल में सामान्य तरह की बीमारी के मरीज अधिक हैं, इसलिए वहां इसी तरह की डेढ़ सौ दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ समय पहले मरीजों की ओपीडी व्यवस्था को ऑनलाइन किया गया था। इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। हमर अस्पताल में भी यह व्यवस्था लागू है और मरीजों को इलाज के दौरान किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

बच्चों का टीकाकरण चारों हमर अस्पतालों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पिछले सात महीनों में कुल 335 बच्चों को हेपेटाइटिस-बी, 282 बच्चों को विटामिन-के की खुराक तथा 405 बच्चों को बीसीजी का टीका एवं ओरल पोलियो वैक्सीन दी गई है। इस दौरान गुढ़ियारी ‘हमर अस्पताल’ में 77, राजातालाब ‘हमर अस्पताल’ में 53, भनपुरी ‘हमर अस्पताल’ में 38 और भाठागांव ‘हमर अस्पताल’ में 35 महिलाओं का प्रसव कराया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!