
केशकाल न्यूज धमाका – राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की जर्जर हालत ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। रविवार 14 सितम्बर को ग्राम कोहकमेटा निवासी आदिवासी महिला लछन्तीन बाई बाइक से केशकाल आ रही थी। सड़क पर बने गड्ढों की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया महिला के हाथ पर चढ़ गया। हादसे में महिला का हाथ बुरी तरह कुचल गया।
इलाज के लिए रेफर
घटना के बाद महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आई सेंटर जगदलपुर रेफर किया गया।
सांसद ने की चर्चा, मदद का भरोसा
हादसे की जानकारी मिलने पर सांसद भोजराज नाग ने घायल महिला के परिजनों से फोन पर बात की और हर संभव मदद व बेहतर इलाज का आश्वासन दिया।
NH-30 की जर्जर हालत पर नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-30 की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत नहीं होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।



