छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में हैरान कर देने वाला मामला: बुजुर्ग ने निगले 6 शेविंग ब्लेड, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उसलापुर के रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग केपी मिश्रा ने एक साथ छह शेविंग ब्लेड निगल लिए, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। सिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब दो घंटे की जटिल सर्जरी कर सभी ब्लेड निकालकर उनकी जान बचाई।


मानसिक स्थिति ठीक नहीं, पहले भी कर चुके थे आत्मघाती प्रयास

परिजनों के अनुसार बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश कर चुके थे। रविवार को अचानक उन्होंने छह ब्लेड निगल लिए, जिससे मुंह से खून निकलना शुरू हो गया।


एक्स-रे में दिखे ब्लेड, डॉक्टरों ने शुरू की सर्जरी

बुजुर्ग को तत्काल सिम्स अस्पताल लाया गया। एक्स-रे में ब्लेड साफ दिखाई दिए। इसके बाद ईएनटी विभाग की टीम ने एंडोस्कोपी के जरिए ब्लेड निकालने का निर्णय लिया।

डॉ. आरती पांडेय, डॉ. विद्या भूषण साहू, डॉ. मधुमिता मूर्ति और डॉ. शीतल दास की टीम ने मिलकर करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में ब्लेड को बड़ी सावधानी से निकाला।


डॉक्टरों की सराहना

रविवार जैसे छुट्टी के दिन भी डॉक्टरों ने पूरे समर्पण के साथ बुजुर्ग की जान बचाने के लिए प्रयास किया। सर्जरी की सफलता पर डॉक्टरों की टीम की जमकर सराहना हो रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!