
रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में नवरात्रि के दौरान गरबा नृत्य आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने और फूहड़ता पर रोक लगाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने नवरात्रि के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए आयोजन समितियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
गरबा आयोजन के लिए जारी दिशा-निर्देश
- गरबा नृत्य केवल मंदिर परिसर या दुर्गा पंडालों में ही हो।
- केवल देवी गीत, धार्मिक गीत या जसगीत की अनुमति होगी; फिल्मी या अश्लील गीत प्रतिबंधित रहेंगे।
- पारंपरिक परिधान और वेशभूषा को बढ़ावा दिया जाएगा।
- आयोजन की अनुमति रात्रि 12 बजे तक ही होगी।
- प्रवेश द्वार पर हिंदू बाउंसरों की नियुक्ति अनिवार्य होगी।
- गैर-हिंदू समाज के लोगों की भागीदारी पर रोक की सिफारिश।
- आयोजन स्थल के आसपास नशाखोरी और मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक।
नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी
बजरंग दल के प्रदेश प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने कहा कि अगर किसी आयोजन समिति ने इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया तो बजरंग दल अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।



