दुर्गछत्तीसगढ

कर्मा जयंती का किया आयोजन,मुख्य अतिथि -गृहमंत्री और महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

अंडा,न्यूज़ धमाका:-ग्राम कुथरेल में परिक्षेत्रीय साहू समाज के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा की 1006 वीं जयंती समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। समाज की महिलाओं द्वारा सुबह कलश यात्रा निकाली गई।सेवा एवं परोपकार की राह हम सबको भक्त माता कर्मा ने दिखाया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा साहू समाज संगठित है, अपने आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार की शिक्षा भी दे। ध्वजारोहण दीप प्रज्वलित एवं मां कर्मा की आरती की गई। इस अवसर सामज के प्रतिभावान जिन्होंने सामज का नाम रोशन किया है उसे सम्मानित किया गया। साथ ही सामज के बधाों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

कहा कि साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा ने तैलिक कुल वंश को उबारा है। माता कर्मा के कारण ही आज समाज सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक सभी क्षेत्रों में आगे बक़र समाज के उत्थान के लिए अग्रसर हैं।

आज शिक्षित है तभी विकास कर रहा है और आगे भी करेगा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने अच्छाई और नेकी की जो सीख दी है, उसे हम सभी को आत्मसात करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष साहू समाज राजेश साहू कहा कि हमारे समाज को पुनरुत्थान कर नई दिशा दिखाया सामाजिक रीति-नीति, नियमों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के महत्व को पथ प्रदर्शित करने वाला बताया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!