छतीसगढ़बलौदाबाजार

कलेक्टर कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल शासकीय शिक्षक समेत 1 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका – कलेक्टर कार्यालय में 10 जून को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल शासकीय शिक्षक समेत 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले शासकीय शिक्षक यादराम हिरवानी और ग्राम मुडियाडीह के रहने वाले तिलक धृतलहरे को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक बलौदा बाजार में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 173 आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

बता दें, 10 जून को बलौदा बाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमाझपटी, पत्थर बाजी, मारपीट की थी। इतना ही नहीं संयुक्त कार्यालय परिसर और वहां खडी वाहनों में भी तोड़फोड़ करते हुए नजर आए थे। इसी संदर्भ में शामिल आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और बाकी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन करने वाले, पत्थरबाजी करने और तोड़फोड़ में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। इसलिए लगातार गिरफ्तारी हो रही है। 

पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल आरोपी यादराम हिरवानी को पकड़ा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रहने वाले यादराम हिरवानी शासकीय शिक्षक है। साथ ही एक अन्य आरोपी तिलक धृतलहरे को भी पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले अब तक कुल 173 आरोपी जेल जा चुके हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!