छतीसगढ़रायपुर

नकली होलोग्राम मामले में मेरठ जेल में बंद शराब कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अफसर अरुणपति त्रिपाठी को रायपुर लाने की तैयारी

 रायपुर न्यूज़ धमाका – केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नकली होलोग्राम मामले में मेरठ जेल में बंद शराब कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अफसर अरुणपति त्रिपाठी को रायपुर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस को भेजा गया है। हालांकि, अनवर और अरुणपति के वकीलों ने इस वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही ईडी उन्हें रायपुर ला सकेगी।

बता दें कि अनवर और अरुणपति मेरठ जेल में न्यायिक रिमांड पर हैं, जबकि यूपी एसटीएफ ने तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई लोगों से पूछताछ की है और अनवर और अरुणपति से मिली जानकारी की पुष्टि करना चाहती है। कानूनी जानकारों के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के बिना उन्हें रायपुर नहीं लाया जा सकता। यूपी पुलिस द्वारा चालान पेश करने के बाद ही उन्हें रायपुर लाना संभव होगा। इसमें एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!