कोंडागांवरायपुरहेल्थ

रायपुर के 70 वार्डों में अगले महीने से लगेंगी योग कक्षाएं, गांंवों में शिविर

Yoga Classes in Raipur: रायपुर के 70 वार्डों में अगले महीने से लगेंगी योग कक्षाएं, गांंवों में शिविर

 लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उदेश्य से योग आयोग नगरीय निकायों में योग कक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर लगाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में सितंबर महीने से रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में नियमित योग कक्षाएं शुरू की जाएगी। यहीं नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए योग कार्यक्रम और स्कूलों में योग विंग बनाने का प्रस्ताव भी है। इसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से भी जोड़ा जाएगा।

इसके साथ ही कोरोना संकट काल को ध्यान में रखते हुए अन्य नगरीय निकायों में भी योग कक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन सितंबर से दिसंबर माह में किया जाएगा। बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में आयोजित योग आयोग की चौथी साधारण सभा की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में यूनिसेफ के सहयोग– बैठक में यूनिसेफ के सहयोग से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी सहमति दी गई। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में

इसकी शुरूआत कोंडागांव जिले से की जाएगी – मंत्री भेंड़िया ने कहा कि ऐसे योगाभ्यास जिससे शरीर को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो उन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाए। इसके लिए उन्होंने आयुष विभाग के समन्वय से योग प्रशिक्षण के लिए प्रोटोकाल तैयार करने के निर्देश दिए।

वर्चुअल योग का लोग ले रहे लाभ

आयोग के सचिव एमएल पांडेय ने बताया कि 31 मई से निरंतर नियमित वर्चुअल योगाभ्यास और ब्रिदिंग एक्सरसाइज कराया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण योग आयोग के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब पर किया जा रहा है। योगाभ्यास के वीडियो आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी अपलोड किए जा रहे हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग मैराथन के लिए 10 लाख 41 हजार 595 लोगों ने पंजीयन कराया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

शहर के 185 गार्डन में एक घंटे योगाभ्यास

नगर निगम के एमआईसी सदस्य और योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने नईदुनिया को बताया कि रायपुर नगर निगम में लगभग 185 गार्डन हैं, जिनका उपयोग वार्डों में योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। यहां प्रतिदिन लोगों को सुबह एक घंटे योगाभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में सभी स्कूल में एनएसएस और एनसीसी की तरह योग विंग बनाने का प्रस्ताव तैयार करने पर सहमति बनी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!