ब्रेकिंग न्यूज़कोंडागांवदेशरायपुर

पुलिसकर्मी के नशे में धुत बेटे ने कार को ओवरटेक कर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

आरोपी की पहचान नितिन के तौर पर हुई है। उसकी मां दिल्ली पुलिस में काम करती हैं।

Delhi: पुलिसकर्मी के नशे में धुत बेटे ने कार को ओवरटेक कर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

देश की राजधानी दिल्ली में नशे में– धूत 27 वर्षीय युवक ने कार सवार को गोली मार दी। यह वारदात कैंट इलाके में धौला कुआं के पास हुई। नोएडा के रहने वाले संदीप भाटी अपने चार दोस्तों के साथ भिवाड़ी से लौट रहा था। सुबह करीब पांच बजे के आसपास जब वह गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर के पास से गुजरे, तो उनके वाहन को एक शख्स ने ओवरटेक किया। युवक लगातार गाड़ी का हॉर्न बजा रहा था। दो दफा ओवरटेक करने के बाद आरोपी ने अपने कार की हेडलाइट बंद कर दी और संदीप की गाड़ी पर फायर कर दिया। इस घटना में भाटी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी की पहचान नितिन के तौर पर हुई है। उसकी मां दिल्ली पुलिस में काम करती हैं।

पीड़ित आरोपी को नहीं जानते

अचानक हुई फायरिंग के बाद घायल संदीप भाटी और उसके साथियों ने पुलिस बैरिकेट के पास गाड़ी रोक दी। तब तक आरोपी भाग गया था। पुलिस को कॉल करके पीड़ित के दोस्तों ने उसे नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। जहां डॉक्टर्स की टीम ने गोली निकाली। हालांकि संदीप की हालाक गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के दोस्तों का कहना है कि वह आरोपी को नहीं जानते है।

School Open News: दिल्ली में जल्द स्कूल खोलने को लेकर एक्सपर्ट कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इलाके के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस टीम को ब्लू कलर की स्विफ्ट कार का पता चला। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी जानकारी के सहरारे कालकाजी पुलिस कॉलेनी पहुंची। वहां आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया।

पिस्टल नहीं हुई बरामद

पुलिस को अब तक पिस्टम बरामद नहीं हुई है। जिससे फायर किया गया। इस घटना के बाद नितिन अपने घर कालकादी पहुंचा था। वहां पर भी उसने अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचाया था। जिस कारण उसकी कार डैमेज हो गई थी। वह उसे ठीक कराने गैराज ले गया था। जहां से पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!