रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में NSUI ने निकाली मशाल रैली, कहा- यह सरकार किसान विरोधी है

रायपुर न्यूज़ छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में रायपुर राजधानी के अंबेडकर चौक पर मशाल रैली निकाला. इस मशाल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जलाकर केंद्र की सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ किसानों के साथ किए जा रहे नरसंहार और दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी और योगी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. किसानों के पक्ष में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किसान तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं. ऐसे नारे लगाते हुए अंबेडकर चौक से भगत सिंह चौक तक विशाल मशाल रैली निकाली गई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी योगी सरकार ने लखनऊ आने पर रोक लगा दिया. इसका भी हम पुरजोर विरोध करते हैं. यह तानाशाही सरकार जो किसानों की विरोधी है. इसके लिए आज हमने विशाल मशाल रैली रखी है. आने वाले समय में इसी प्रकार केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार कार्य करेगी, तो छत्तीसगढ़ एनएसयूआई हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश की ओर कूच करेंगे प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नरसंहार किया. इसका विरोध आज प्रदेश एनएसयूआई द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हमने विशाल मशाल रैली किया. योगी और मोदी सरकार को किसान विरोधी गतिविधियों को रोकना चाहिए. जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटनास्थल पर जाने की कोशिश किया, तो पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया कहा ये कैसी सरकार है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!