बिलासपुरछत्तीसगढ

पुरानी दुश्मनी को लेकर युवको ने ड्राईवर की पिटाई की

बिलासपुर न्यूज़ कस्तूरबा नगर में युवकों ने पुरानी रंजिश पर रविवार की देर रात ड्राइवर की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को जान से मारने की धमकी देते हुए थाने में शिकायत करने से मना किया। मारपीट से आहत ड्राइवर ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के कस्तूरबा नगर कारगील चौक में रहने वो विभाष यादव ड्राइवर हैं। रविवार की रात वे अपन भाई गोलू यादव को उसके घर छोड़कर पैदल अपने घर आ रहे थे।मनोज मानिकपुरी अपने भतीजे विक्रम के साथ पहले से खड़ा था। मनोज ने पुरानी रंजिश पर विभाष से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों विभाष की पिटाई करने लगे। इसी बीच विक्रम ने वहां लाठी लेकर आ गया। उसने विभाष के सिर में लाठी से वार कर दिया। मारपीट के बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए विभाष को भगा दिया पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!