रायपुर न्यूज़ धमाका /// शुक्रवार को कलेक्टर सौरभ कुमार ने नोडल अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। जिसमें ये बात प्रमुखता से सामने आई की कई लोगों ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी होम आइसोलेशन के लिए पंजीयन नहीं कराया। और कईयों ने जांच के समय गलत पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराया है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कलेक्टर ने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है, रायपुर, आरंग, तिल्दा और अभनपुर के ऐसे 19 लोगों को चिन्हित किया गया है। अब उन पर महामारी कानून के अलावा IPC की धाराओं में FIR कराई जाएगी।