छत्तीसगढकोंडागांव

कोण्डागांव पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा नौं सूत्रीय ज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के कल्याण संघ कोंडागांव जिला इकाई द्वारा 9 सूत्रीय मांगों पर आधारित एक ज्ञापन राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम जिला अध्यक्ष फुलनाथ दीवान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा गया है।

ज्ञापन में ये है प्रमुख मांगें – ज्ञापन में ओबीसी की जनगणना 2021 में अलग से हो, सुप्रीम कोर्ट पर लगी याचिका को केंद्र सरकार द्वारा सकारात्मक पहल की जाये, मुख्यमंत्री द्वारा 27 प्रतिषत आरक्षण को हाईकोर्ट में लगाया गया है उसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अच्छे से पक्ष रखा जाए, कोडागांव जिला एवं बस्तर संभाग में सरकारी नौकरी भर्ती की जा रही है उसमें ओबीसी की जनसंख्या अनुपात रिक्त पद बढ़ाकर तुरंत भर्ती की जाये, बढ़ते हुये धर्मांतरण पर रोक लगाया जाए, ओबीसी की जमीन की अन्य वर्ग द्वारा खरीदी बिक्री पर रोक लगाया जाए, अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी पर अन्याय एवं दुव्र्यवहार पर तत्काल रोक लगाया जाए।

राजनीति में मांगी हिस्सेदारी – आदिकाल से निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को 5वीं अनुसूची में शामिल कर जनसंख्या के अनुपात में विधानसभा, जिला पंचायत, जनपद सदस्य, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग का अलग से कोटा राजनीति में आरक्षित किया जाये, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के अनुपात मनोनीत पद जैसे राज्य सभा, निगम बोर्ड का अध्यक्ष एवं सदस्य का पद दिया जाए, लंबित अन्य परंपरागत निवासियों को वन अधिकार पट्टा दावा निराकरण करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग को वन अधिकार पत्र प्रदान करने की मांगें प्रमुख रूप से की गयी है।

स्वास्थ विभाग भर्ती में सीट बढाने की मांग – स्वास्थ्य विभाग की जिला भर्ती में मात्र दो पोस्ट ओबीसी की रिक्त है उसे तत्काल बढ़ाने की मांग की गयी । ज्ञापन देकर शासन प्रशासन को अति शीघ्र समाधान की मांग की गयी है। मांगे पूरी नहीं होने पर भविष्य में क्रमबद्ध तरीका से आंदोलन किया जायेगा। जिसका शासन प्रशासन की संपूर्ण जवाबदारी होगी।

मौजूद रहे ये – जिलाध्यक्ष फुल नाथ दीवान, जिला संरक्षक लोकनाथ राठौर, बिरस साहू, झुमुक लाल दीवान ,जिला उपाध्यक शुक्लु चक्रधारी ,ब्लॉक कमेटी के युवा नेता हुकुम सेठी, संतोष साहू, लक्ष्मण पांडे, कांति पांडे, लछु महावीर, व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के कोडागांव के जिला महासचिव देवलाल सोनवंशी ने दी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!