छतीसगढ़बलौदाबाजार

चोरी का नया पैंतरा , गहने- जेवर चमकाने का दिया झांसा, लाखों के जेवरात लेकर फरार हुई महिलाएं 

absconded women

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर गहने- जेवर उड़ाने वाला गैंग एक्टिव हो गया है। जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिलाओं की तलाश में पुलिस जुट गई है।

लवन थाना क्षेत्र में एक बार फिर से जेवर सफाई के नाम पर जेवर उड़ाने वाला गैंग एक्टिव हो गया है। जहां के ग्राम कोलिहा में जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। वारदात मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में दो महिलाएं पुराने बर्तन चमकाने का झांसा देकर घर में आई और बातों में उलझाकर गहने ले उड़ी। 

महिलाओं की तलाश में जुटी पुलिस 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिलाओं की तलाश में पुलिस जुट गई है। महिलाएं सोना और चांदी से बने आभूषण को चमकाने के नाम पर जेवर लेके फरार हो जाती है। इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती है। पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद भोले-भाले लोग ऐसे शातिरों की चिकनी चुपड़ी बातों में फंसते है। लवन क्षेत्र के दो अलग- अलग जगहों से इस तरह के मामले सामने आए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!