दुर्गछत्तीसगढ

परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल के माध्यम से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं होंगी पैदा

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:- पीएचई एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि परंपरागत हुनर और नई तकनीक के मेल के माध्यम से ग्रामोद्योग में नई संभावनाएं पैदा होंगी और आर्थिक विकास के तेजी से अवसर उपलब्ध होंगे।

हमारे कारीगर काफी कुशल है उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ दिया जाए और मार्केटिंग एवं अन्य जरूरी चीजों का प्रशिक्षण दिया जाए तो आर्थिक रूप से भी वे अधिक सक्षम होंगे।

भिलाई में मास्टर कार्ड एवं लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन द्वारा आयोजित महिला उद्यमिता एवं प्रौद्योगिक ट्रेनिंग उपरांत अनुदान राशि वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीएचई एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार शामिल हुए। उन्होंने लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन द्वारा वी एंड टेक परियोजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को मंत्री गुरु रुद्र कुमार के हाथों अनुदान राशि एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण प्राप्त 80 महिलाओं को 5000 रुपये प्रोत्साहन के रूप में राशि प्रदान की गई। वहीं इस संस्था द्वारा अब तक 11000 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनुदान राशि प्रदान की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से प्रदेश की महिलाएं अपने जीवन में रंग भर रही है।

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने लर्निंग लिंक्स फाऊंडेशन संस्था और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आश्वस्त किया कि इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त के बाद उन्हें ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पंडवानी गायिका पद्म भूषण तीजन बाई, लीड कंसलटेंट शबाना रिजवी व अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!