दुर्गछत्तीसगढ

ऋषभदेव भगवान के जन्म तप कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- शनिवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर देव आदिनाथ भगवान, ऋषभदेव भगवान के जन्म तप कल्याणक महोत्सव पर त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर- 6 भिलाई के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भक्तों ने 1008 आदिनाथ भगवान के अष्टधातु की प्रतिमा को पालकी में सजा कर जैन ध्वजा हाथों में लेकर जैन भवन से गुरुद्वारा रोड और उसके पास से होते हुए श्रीजी की प्रतिमा को पालकी में सजाकर भक्तों ने अपने कंधे में रखकर णमोकार महामंत्र का और अहिंसा परमो धर्म का जयकारा लगाते हुए केसरिया वस्त्र धारण किए हुए पुरुष वर्ग एवं केसरिया वस्त्र धारण किए महिलाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकली।

शोभायात्रा में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन महासभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद बाकलीवाल, मुकेश जैन,प्रशांत जैन, संजय चतुर , राकेश कासलीवाल, गोलू अजमेरा, भारत जैन,संजय जैन, अशोक निगोटिया,अरुण बाकलीवाल, पंकज जैन, प्रतीक नाहर आदि शामिल हुए।

ऊपर की वेदी में आदिनाथ भगवान, बाहुबली भगवान, भारतेश्वर भगवान पाषाण की प्रतिमा के मंगल अभिषेक शांति धारा में ज्ञानचंद बाकलीवाल,भारत जैन,सुरेंद्र अजमेरा सहित अन्य लोग शामिल हुए। भक्तों द्वारा 1008 श्री आदिनाथ भगवान का मंगल अभिषेक भी किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!