रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर से चार शहरों के लिए जून से शुरू होगी हवाई यात्रियों की नई फ्लाइट

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर से चार शहरों के लिए जून से हवाई यात्रियों की नई फ्लाइट शुरू होगी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना से अहमदाबाद, हैदराबाद, भुुवनेश्वर, भोपाल के लिए नए विमान की सौगात जून महीने से मिलेगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, रायपुर से जयपुर के लिए मई महीने में विमान सेवाएं शुरू की जा सकती है। इसके लिए विमानन कंपनियों की तैयारियां जारी है। माना एयरपोर्ट से भोपाल के लिए लंबे समय से सीधी उड़ान की मांग की जा रही थी। समर शेड्यूल में यह भी शामिल हैं।

माना एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया से स्वीकृति के बाद समर शेड्यूल जारी कर दिया है। एयर ट्रैवल्स विशेषज्ञों के मुताबिक समर सीजन में नए शहरों से जुड़ाव की मांग की जा रही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका है। पर्यटक राज्यों के लिए अभी भी सीधी उड़ान सुविधा नहीं है।

राजधानी से काफी लंबे समय से हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर के लिए सीधी उड़ान की मांग की जा रही है। पर्यटन राज्यों के लिए सीधी उड़ान सुविधा शुरू नहीं होने की वजह से यात्रियों को अन्य मेट्रो सिटी के जरिए यात्राएं करनी पड़ रही है। ट्रैवल्स संचालकों के मुताबिक राजधानी से हर साल बड़ी संख्या में यात्री इन राज्यों का सफर करते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!