
न्यूज़ धमाका :-वसुधा महिला मंच का देवी जसगीत गायन प्रतियोगिता नवरात्र पंचमी को होने जा रहा है। इस बार महिलाएं काफी उत्साहित हैं। वसुधा महिला मंच की संयोजिका वंदना दत्ता ने बताया कि महिला मंडली देवी जस गीत में दो गीत प्रस्तुत करेंगी। गांधी चौक दुर्गा मंदिर में महिला भजन मंडलियों का देवी जसगीत का कार्यक्रम हर वर्ष होता है पर कोरोनाकाल में स्थगित था।अपरान्ह तीन बजे से छह बजे तक यह आयोजन होगा।
10 मिनट का समय हर समूह को दिया जाएगा। अपने समूह का नाम वन्दना दत्ता, रेखा इंगोले, अनुभा डबराल, चैती अग्रवल को भेज सकते है।हर भजन मंडली चिट के अनुसार क्रम मिलेगा। साथ ही इस शहर की एक महिला को सम्मानित भी किया जाएगा जो पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ ही अपनी शिक्षा भी पूरी की हो।इस भव्य आयोजन की तैयारी में वसुधा की संतोष पांडेय, किरण अग्रवाल, जया तिवारी, रेखा इंगोले, लीला बंसल,जयश्री स्वर्णकार,लिली बसु, अनुभा डबराल, चयति अग्रवाल, बलविंदर टुटेजा, ज्योति द्विवेदी, नमिता चावला, रश्मि गुप्ता, आभा सिह, मिलन शर्मा, आशा बंसल, नेहा वर्मा जुटी हुई हैं।
माखन विहार में आवश्यक बैठक में तैयारी को लेकर निर्णय लिया गया है।इस दौरान जरही की बेटी को श्रद्घांजलि भी दी गई। पोस्टकार्ड जो विगत वर्ष से महिलाएं जो दुष्कर्मी को कठोर दंड के लिए लिख रही हैं। सबने इसे जारी रखने का निर्णय लिया है। 2013 में दुष्कर्म को लेकर जो संशोधित नियम बने है उस का पालन हो।शीघ्र चालान पेश हो और छह माह के अंदर न्याय मिले। जहां इस पर विलंब हो रहा है न्याय पालिका संज्ञान में ले और विलंब करने वालो पर भी कार्रवाई हो,दरिंदो को सजा और पीड़िता को न्याय मिले ऐसी मांगे पोस्टकार्ड में लिखी जा रही हैं।
