अंबिकापुरछत्तीसगढ

नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज महायज्ञ का किया शुभारंभ,निकली कलश यात्रा 

बिश्रामपुर,न्यूज़ धमाका :-नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भव्य कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार से प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ होगा। सभी धार्मिक आयोजन गायत्री परिवार के यज्ञ आचार्य श्रीकांत मिश्रा एवं विमल रजक के सानिध्य में संपादित हो रहा है।

दो अप्रैल को उक्त कार्यक्रमों के साथ-साथ विभन्निा्‌ संस्कार संपादित किए जाएंगे। तीन अप्रैल को उक्त कार्यक्रमों के अलावा दीप महायज्ञ का भी आयोजन किया गया है। इसी दिन कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वरिष्ठ परिजनों का सम्मान समारोह का भी आयोजन निर्धारित है। चार अप्रैल को महायज्ञ एवं पुराण कथा का समापन होगा। नगर के गायत्री शक्तिपीठ परिसर में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गुरुवार से चार अप्रैल तक 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। गुरुवार को कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार से प्रज्ञा पुराण की पावन कथा का संगीतमय आयोजन भी प्रारंभ होगा। एक अप्रैल को सामूहिक जप ध्यान, प्रज्ञा योग देव पूजन कार्यक्रम निर्धारित है।

भव्य कलश यात्रा का नगर भ्‌रमण-

51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रेण नदी में यज्ञ आचार्य राजकुमार भृगु एवं उनकी टीम द्वारा पूजा अर्चना कर कलश भराई का कार्य संपन्ना्‌ कराया गया। उसके पश्चात सैकड़ों कलश धारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने रेण नदी से कलश यात्रा प्रारंभ की। भव्य कलश यात्रा साईं मंदिर समेत जगन्ना्‌ाथ मंदिर, शनि मंदिर, बस स्टैंड, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर एवं मेन मार्केट होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची। जहां कलश यात्रा का समापन किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!