नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर में नक्सल एनकाउंटर: जवानों ने देर रात एक नक्सली को मार गिराया भरंडा बीएसएफ कैंप के पास हुई मुठभेड़, सर्चिंग जारी

नारायणपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित बीएसएफ कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!