जांजगीरछत्तीसगढ

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने ऑफलाइन के चलते, आनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर टीसीएल कालेज का किया घेराव

जांजगीर चांपा,न्यूज़ धमाका :-आफलाइन परीक्षा लेने के निर्णय की आशंकाओं के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा रैली के माध्यम से जिले के अग्रणी महाविद्यालय का घेराव करते हुए आनलाइन परीक्षा की मांग की। विश्वविद्यालयों के द्वारा पिछले कुछ समय से महाविद्यालयों की आफलाइन परीक्षा लेने के संदर्भ में विचार किया जा रहा है। जिस पर विभिन्ना तरीके से छात्रों ने अपनी समस्या एवं अपना विरोध विभिन्ना महाविद्यालयों में प्राचार्य के समक्ष रखा है परंतु इसके बाद भी किसी भी प्रकार का सकारात्मक नतीजा ना अनिल पांडे से छात्रों में क्रोध बढ़ने लगी है।

इसी कड़ी में ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश तिवारी के नेतृत्व में आनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर जिले भर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र छात्राओं के साथ कचहरी चौक से पदयात्रा करते हुए टीसीएल महाविद्यालय का घेराव किया गया।

इस अवसर पर आकाश तिवारी ने छात्रों का पक्ष रखते हुए प्राचार्य के समक्ष कहा कि भले ही अब कोरोना वायरस पहले की अपेक्षा कम है परंतु इस वर्ष शैक्षणिक कैलेंडर में हुई देरी की वजह से सिर्फ 2 महीने ही आफलाइन क्लास संचालित हो पाई है। जनवरी माह से पुन: तीसरी लहर के चलते महाविद्यालयों में कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई थी।

परंतु जहां एक और सेमेस्टर के एग्जाम आनलाइन लिए गए हैं वहीं दूसरी ओर स्नातक कर रहे विद्यार्थियों का आफलाइन परीक्षा लेना अन्याय होगा न प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्राचार्य को चेतावनी देते हुए कहा कि लगातार विभिन्ना महाविद्यालय व विश्वविद्यालय का घेराव किया जा रहा है परंतु इसके बाद भी किसी भी प्रकार का निर्णय छात्रों के पक्ष में नहीं आ रहा है । अगर उन्हें कोई संतोष पर निर्णय नहीं मिलता है तो वह कलेक्ट्रेट घेराव एवं परीक्षा का बहिष्कार जैसा बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!