भिलाई,न्यूज़ धमाका :-नेशनल हाइवे में ट्रेफिक जाम की परेशानी से लोगों को मुक्ति दिलाने दूसरे दिन भी नेशनल हाइवे किनारे बेदखली अभियान चलाया गया। दूसरे दिन 60 से अधिक कब्जे हटाए गए। नेशनल हाइवे किनारे कब्जा हटाने का अभियान दुर्ग नगर निगम ने भी चलाया। दुर्ग नगर निगम ने दो दर्जन से अधिक कब्जे हटाए।
भिलाई निगम के तोड़ू दस्ते ने सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाए साइन बोर्ड, नेम प्लेट, छोटे बड़े होर्डिंग्स को तोड़फोड़ कर हटाते हुए लंबे समय से सड़क पर रखे हुए कंडम वाहन को जब्त किया गया। निगम के राजस्व विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त दल का अमल ने शुक्रवार को चंद्रा मौर्या चौक से पावर हाउस चौक तक कार्रवाई की।
अभियान में 60 से अधिक स्थान से अवैध ठेले गुमटी तथा अस्थाई निर्माण को बेदखल किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने दुकानो के सामने लगाए गए संकेतक बोर्ड तथा दुकान बढ़ाकर सड़क पर रखे विक्रय सामग्री को भी हटवाया गया। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शहर में बढ़ रहे यातायात दबाव विशेषकर जीई रोड के दोनो किनारे में वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए नेहरू नगर चौक से डबरापारा नहर तक कार्रवाई करने के निर्देश दिया है। जिस पर निगम के राजस्व अमला द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।