छतीसगढ़दुर्ग

गर्ल्स कॉलेज दुर्ग में राष्ट्रीय गणित सप्ताह का समापन, डॉ. राजेश पाण्डेय रहे चीफ गेस्ट, कहा – गणित जीवन का मूल है

दुर्ग न्यूज धमाका – शासकीय डॉ. चा.पा. पाटणकर वात्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के गणित विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर संचालक उच्च शिक्षा दुर्ग संभाग, डॉ. राजेश पाण्डेय थे, जो स्वयं गणित के विद्वान प्राध्यापक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय दुर्ग की प्राचार्य डॉ. ऋचा ठाकुर ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. राजेश पाण्डेय ने छात्राओं को गणित के महत्व को समझाते हुए कहा कि गणित जीवन का मूल है और ब्रह्माण्ड की अवधारणा शून्य से शुरू होती है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का समय नवाचार (इन्वोवेशन) का है और छात्राओं को शोधपरक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने गणित की संख्याओं के महत्व को छोटे-छोटे किस्सों के माध्यम से समझाया।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.सी. म्रवाल ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि इस आयोजन के माध्यम से गणित जैसे जटिल विषय को मनोरंजक तरीके से समझने में मदद मिली है। उन्होंने छात्राओं की प्रतियोगिताओं में भागीदारी की सराहना की। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. ऋचा ठाकुर ने गणित और संगीत के बीच के आंतरिक संबंधों को समझाया।

गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा चौहान ने प्रतियोगिताओं की जानकारी दी और विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ओम देवी, द्वितीय स्थान पर ईशा साहू, और तृतीय स्थान पर भूमिका देवांगन रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में डॉली देशमुख ने पहला, विनीता बघेल ने दूसरा और चंचल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित ज्ञान प्रतियोगिता में रिंकी वासुर पहले, निहारिका दूसरे और अगिता वैद्य तीसरे स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजम की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमग सिंह और डॉ. मोनिका देवांगन द्वारा किया गया। इस आयोजन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी की और गणित के प्रति अपनी रुचि को व्यक्त किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!