छतीसगढ़रायपुर

CGPSC घोटाला मामला : एग्जाम कंट्रोलर आरती वासनिक गिरफ्तार

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के परीक्षा घोटाले की जांच अब CBI द्वारा की जा रही है। रविवार को सीबीआई ने इस मामले में महत्वपूर्ण गिरफ्तारी करते हुए एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया। दो दिन पहले ही सीबीआई की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती के घर पर छापेमारी की थी, और अब उसे अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की संभावना है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, सीबीआई को महिला अधिकारी आरती वासनिक के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं, जो उसे इस घोटाले में शामिल होने का संदिग्ध बनाते हैं। इससे पहले सीबीआई ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में हैं। अब आरती वासनिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है, और यह संभावना जताई जा रही है कि वह भी इस घोटाले में शामिल भी हो सकती हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!