छत्तीसगढरायपुर

केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में राष्ट्रीय एकता पर्व का किया आयोजन

रायपुर,न्यूज धमाका:- केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में सहायक आयुक्त बिरजा मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम अतिथि द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।ततपश्चात मुख्य अतिथि का लघु पादप देकर अभिनंदन किया गया।
संगीत शिक्षिका श्रीमती ए उमाभारती के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया | प्राचार्य श्री सुजित सक्सेना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया | छात्रों द्वारा मनोरम समूह नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

रायपुर सम्भाग के अंतर्गत 5 क्लस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त 210 प्रतिभागी ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, क्लासिकल एवं फोक सोलो डांस , सोलो सांग, इंस्टूमेंटल , पेंटिंग 2 D , स्कल्पचर 3 D , टॉय मेकिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत छात्रों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर मिलता है।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन छात्रों के चहुमुखी विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करते रहता है | इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन किया गया है।एन एस तोमर एवं संदीप फुलझेले ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर बी डी मानिकपुरी, एस के मिश्रा,आर के झा, के के झा, अरविंद भटपरहरे , अनुभा सोनी, एस डब्लू जैन, इ जे मैथ्यू, अर्चना मिश्रा, तनवीर अहमद, रवि देवांगन, एफ बरवा, अजित मेहर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!