मुंबईदेश

मुंबई : नवाब मलिक ने शेयर की समीर वानखेड़े की ‘निकाह नामा’ पर साइन करने की तस्वीर

मुंबई न्यूज़ धमाका /// नवाब मलिक ने मुंबई एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की ‘निकाह नामा’ जारी किया है। जो तस्वीर नवाब मलिक ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है उसमें समीर निकाह नामे पर हस्ताक्षर करते हुए दिख रहे हैं। निकाह नामा एक लिखित दस्तावेज है, जिसमें दो मुस्लिम साथियों को अपनी शादी को वैध बनाने के लिए हस्ताक्षर करना होता है।

नवाब मलिक ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि कबूल है, कबूल है, कबूल है। यह क्या किया तुमने समीर दाऊद वानखेड़े?’ नवाब मलिक की तरफ से शेयर की गई इस तस्वीर में टोपी पहने बैठा शख्स नवाब मलिक के मुताबिक, समीर वानखेड़े निकाह नामा पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहा है। ऐसे में समीर वानखेड़े की मुश्किल एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। इससे पहले भी नवाब मलिक कई तरह के सबूत पेश कर यह साबित करने की कोशिश कर चुके हैं कि वानखेड़े मुसलमान हैं।

उन्होंने वानखेड़े के स्कूल सर्टिफिकेट भी जारी किए थे। इनमें से कुछ जगहों पर उनका नाम समीर ज्ञानदेव वानखेड़े और कुछ जगहों पर उनका नाम समीर दाऊद वानखेड़े था। कुछ जगहों पर धर्म को हिंदू और कुछ जगहों पर मुस्लिम के रूप में लिखा गया था। इसके बाद मलिक ने ये नई फोटो ट्वीट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!