खेल

एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ी,उनके जगह चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को दी कमान

आईपीएल2022,न्यूज़ धमाका :-चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उसने चार बार खिताब अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2022 से पहले सीएसके के फैंस को बड़ा झटका लगा है। अब वह अपने कैप्टन कूल धोनी को कप्तानी करते हुए नहीं देख पाएंगे।

कौन होगा नया कप्तान?

दरअसल एमएस धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ी दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। सीएसके ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। धोनी बतौर खिलाड़ी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

सीएसके के तीसरे कप्तान होंगे जडेजा

रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने हुए हैं। वह सीएसके के तीसरे कैप्टन होंगे। आईपीएल के पहले सीजन से एमएस धोनी टीम के कप्तान थे। धोनी की कप्तानी में टीम ने 213 मैचों में 130 मुकाबले जीते हैं। सुरेश रैना ने 6 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें टीम ने 2 मैच जीते थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!