रायपुरछत्तीसगढ

मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के भविष्य के खिलाफ :- सुशील आनंद शुक्ला

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के जमा 17240 करोड़ रू.राज्य को वापस नहीं किया जाना छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के साथ अन्याय है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सराकर ने कर्मचारियों के भविष्य और बुढ़ापे को सुरक्षित रखने ओल्ड पेंशन योजना शुरू किया था। मोदी सरकार उसमें भी अड़गा लगा रही है मोदी सरकार संघीय ढांचे के खिलाफ भूपेश सरकार के हर जनकल्याणकारी काम में रोड़ा अटकाती आयी है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया गया था लेकिन इस योजना को असफल करने के लिए मोदी सरकार 17240 करोड रुपए जोकि राज्य के कर्मचारियों की मेहनत का पैसा है और नई पेंशन योजना के तहत पैशन फण्ड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी में जमा की गई थी उसे लौटाने को तैयार नहीं हो रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार पहले ही राज्य के हक के विभिन्न मदों के पैसों पर कुंडली जमाकर बैठी है राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस संबंध में पत्र भी लिखा जा चुका है,

मगर लगातार पत्र व्यवहार और चर्चा के बावजूद मोदी सरकार अपने तानाशाही रवैये पर अडिग है मोदी सरकार की ओर से यह जवाब दिया जा रहा है कि नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है हर नीति नियम को ताक पर रख उद्योगपतियों के लाखों करोड़ों रुपए बड़ी ही बेशर्मी से माफ करने वाली और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के लिए अग्निवीर योजना लाने वाली मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के हित में लागू की जा रही पुरानी पेंशन योजना के लिए नियम कानून का हवाला देकर अपने छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र को उजागर कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार पहले भी भूपेश सरकार द्वारा की जाने वाली धान खरीदी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में रोड़ा अटकाती रही है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ भाजपा के 9 सांसद सहित सारे बड़े भाजपा नेताओं की चुप्पी यही स्पष्ट करती है कि यही लोग भूपेश सरकार की जन हितैषी नीतियों को विफल करने के लिए कार्य योजना बनाकर मोदी सरकार को सौंपते रहते हैं यदि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता खुद को छत्तीसगढ़ हितैषी बताते हैं तो उन्हें इस बात को साबित करने के लिए मोदी सरकार से मांग करनी चाहिए कि वो कर्मचारियों के 17240 करोड रुपए वापस करें अगर मोदी सरकार यह पैसे वापस नहीं करती है तो कांग्रेस और कर्मचारी मिलकर मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!