रायपुरछत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय आज सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के तहत चौबे कॉलोनी एवं डीडी नगर में लोगों से बात की

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-विधायक विकास उपाध्याय का सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा लगातार जारी है आज भी उन्होंने इस जनसंपर्क के दौरान चौबे कॉलोनी मैं लोगों से मिलने के पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में लोगों से संपर्क कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि भारी गर्मी को देखते हुए जो भी समस्याएं आमजन से मिल रही है उसका तत्काल निदान किया जाए।

विधायक विकास उपाध्याय लगातार भारी गर्मी में भी रोज सुबह सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के तहत विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों से मुलाकात और जमीनी जरूरतों को लेकर मिल रही शिकायतों का निदान कर रहे हैं इस क्रम में वे आज चौबे कॉलोनी में लोगों से मुलाकात की और उनसे मिले शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि समय के साथ उनके क्षेत्र में समस्याओं की कमी कम होते जा रही है.

विधायक विकास उपाध्याय इस दौरान साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि वह मोहल्ले में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक से हो रहा है या नहीं पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं इस तरह की शिकायतें जब भी कभी मिलती है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर जानकारी दें

चौबे कॉलोनी का जनसंपर्क समाप्त होने के पश्चात वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में घंटों तक गली गली में सघन दौरा की और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी बैठक ली विधायक विकास उपाध्याय पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि दीनदयाल उपाध्याय नगर में पढ़े लिखे प्रभु भजन निवासरत हैं एवं यहां पर जो भी कार्य किया जाता है इसका संदेश पूरे विधानसभा में जाता है इसे देखते हुए आप सभी को और भी सजग होने की जरूरत है उन्होंने कहा कि पहले जिस तरह से गर्मी के दिनों में पानी की समस्या को लेकर पीलिया जैसे प्रकोप होते थे अब उसे दूर कर लिया गया है इसी तरह बिजली से संबंधित यदि कोई शिकायतें मिलती है तो उसकी जानकारी तत्काल उन्हें दें ताकि कॉलोनी में किसी तरह की समस्या न रह जाए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!