रायपुरछत्तीसगढ

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर का विधायक विकास उपाध्याय ने किया निरीक्षण

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर का आज निरीक्षण किया विकास उपाध्याय ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर प्रारंभ इसलिए नही हो पा रहा है क्योकि माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण लंबित है लेकिन आज जिस व्यक्ति के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया गया है उनको बुलाकर एवं स्वास्थ्य विभाग व निगम के अधिकारियो की एक बैठक बुलाई गई और आम सहमति भी बन गई है बहुत जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर का संचालन इस नये भवन में होगा विकास उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के उन्नयन हेतु दिनांक 14.01.2022 को 50 लाख रुपये की स्वीकृति भी हो गई है विकास उपाध्याय द्वारा स्वास्थ्य विभाग से मांग भी की गई है इस नये भवन में बेड की संख्या बढाई जाये एक्स-रे मशीन सोनोग्राफी मशीन आधुनिक लेब की स्थापना एवं डॉक्टरो नर्स स्टाफ के साथ चिकित्सा सुविधा में गुणोत्तर बढोत्तरी की जाये विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधान सभा में स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता दिखाई गई है इसके पूर्व डी.डी.नगर में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवाने की स्वीकृति लाई गई और उसके लिए 61.96 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग से लाई गई हमर अस्पताल गुढ़ियारी में भी वर्तमान में एक्स रे मशीन सोनोग्राफी एवं आधुनिक डेन्टल सेटअप लगाया गया आयुर्र्वेिदक महाविद्यालय रायपुर परिसर में शिशु चिकित्सालय खोला गया शहरी स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर हमर अस्पताल गुढियारी एवं आयुर्र्वेिदक महाविद्यालय रायपुर में मरीजो की सुविधा के लिए आवश्यक सामग्री दिया गया ज्ञात हो कि हमर अस्पताल गुढ़ियारी को वर्ष 2019 में कायाकल्प का प्रथम पुरुस्कार एवं शहरी स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर को वर्ष 2021 में एन.क्यू.ए.एस. का राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!