
कर्नाटक न्यूज़ धमाका /// कारवार शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की ने अपने नवजात बच्चे को शहर के एक पब्लिक टॉयलेट में फेंक दिया. इससे बच्चे की मौत हो गई. कर्नाटक पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि लड़की नाबालिग है. वो जिस कॉलेज में पढ़ती है, वहीं पढ़ने वाले एक लड़के के साथ उसके संबंध थे. पुलिस ने लड़की के 19 साल के मोहम्मद मकबूल अम्माद नाम के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पोस्को) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं नाबालिग लड़की को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है




