रायपुरछत्तीसगढ

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण गृह,धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेर-छेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है इस अवसर पर उन्होंने सबकी सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है मंत्री साहू ने छेर-छेरा पर्व की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना सन्देश में कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छेरछेरा पर्व मनाया जाता है।

यह पर्व हमारे छत्तीसगढ़ की महान कृषि परम्परा और संस्कृति को प्रदर्शित करता है इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन लोग धान के साथ साग-भाजी,फल का दान करते हैं इस पावन दिवस पर हम कामना करते हैं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण रहे और प्रदेशवासी सदा खुशहाल रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!