रायपुरछत्तीसगढ

मंत्री सिंहदेव केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंंचायत मंत्रालय की बैठक शामिल हुए

रायपुर न्यूज़ इस बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्रालय की ओर से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई, जिसमें ग्राम संकल्प, प्लानिंग एवं रिपोर्टिंग, पंचायत निर्णय सपोर्ट सिस्टम समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्रियों का इस बैठक के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 11658 पंचायतें, 146 जनपद पंचायत, 27 जिला पंचायत हैं, जिसमें 5 जिले और गठित होने के उपरांत 32 जिलों में पंचायतों की व्यवस्था जिला स्तर पर होगी.केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्रालय की बैठक हुई. इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए.  2 अक्टूबर से 31 जनवरी तक संचालित होने वाले पीपल्स प्लान कैंपेन 2021 के चौथे संस्करण पर चर्चा हुई. छत्तीसगढ़ में 11658 पंचायतें, 146 जनपद पंचायत, 27 जिला पंचायत जिसमें 5 जिले और गठित होने के उपरांत 32 जिलों में संचालन और पुस्तक लांच पर केंद्रीय मंत्रालय को शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि पीपल्स प्लान कैंपेन यह लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जो कार्य योजना बनाने की पहल है. यह अत्यंत सराहनीय है और इसे जितनी इमानदारी से लागू किया जाएगा. उतना ही संतोष आम जनों के बीच में अपनी व्यवस्थाओं को बनाने में होगा. पंचायत मंत्री सिंहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से इस दिशा में आगे कार्य किया जाएगा. उन्होंने पुस्तक लांच पर केंद्रीय मंत्रालय को शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने कहा कि टाइट और अन टाइड फंड्स का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है.इसके साथ ही पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि जल जीवन मिशन या स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने के संबंध में कहा कि है उनके फंडिंग की जो राशि है, एक बड़ी राशि वित्त आयोग की राशि से उपलब्ध कराई जाती है. हमारे जनप्रतिनिधियों पंचायती राज प्रतिनिधियों को यह महसूस होता है. हमारी राशि ले ली गई और उनमें इस बात का असंतोष रहता है, जिस विषय पर केंद्र सरकार को सहयोग करने की आवश्यकता है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!